
स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल के हिंदी विभाग द्वारा कक्षा नवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए 7 अक्टूबर 2024 को “ हिंदी संस्कृत प्रश्नावली” का सार्थक और सफल आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को संस्कृत विषय सम्बंधित लिखित सामग्री प्रतियोगिता से 10 दिन पूर्व उपलब्ध कराई गई थी। प्रतियोगिता का मुख्य विषय व्याकरण था। प्रतियोगिता चार चरणों में विभक्त थी। प्रथम और तृतीय चरण हिंदी विषय और द्वितीय चरण संस्कृत पर आधारित था। प्रतियोगिता का अंतिम चरण फटाफट था जिसमें प्रत्येक वंश के प्रतिभागियों से 1 मिनट में 10 प्रश्न पूछे गए थे। प्रतियोगिता के अधिकांश प्रश्नों के सही उत्तर देते हुए प्रतिभागियों ने अपने हिंदी ज्ञान का उत्तम प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वंश एंडरसन से प्रिशा पृथु और जीनिया दत्ता ने, वंश बॉयड से आंजनेय कौल और जयकृत बिजलानी ने, वंश लैमोंट से अबीर बासु और दिव्यांश आनंद ने तथा वंश मैकआर्थर से अरमिन कौर और आन्या निगम ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वंश मैकआर्थर, वंश बॉयड और वंश लैमॉन्ट ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।





We are delighted to announce that our Highlanders have once again made us very proud with their outstanding performance in the Career-related Study by WACP as a major component of IBCP – Grade XII. Maintaining our 100% pass rate streak, we are pleased to share that our students have secured the International Advanced Diploma in […]